..................... Madonna goes for counselling | मैडोना को मिला तलाक का कारण - Hindi Filmibeat

मैडोना को मिला तलाक का कारण

By Staff

अपने फिल्मकार पति गाई रिची से अलग होने के बाद मानो पॉप स्टार मैडोना की आंखें खुल गई हैं। उन्हें अहसास हो चुका है कि रिची पर वह कुछ ज्यादा ही हावी हो गई थीं।

वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक मैडोना को इस बात का भी अहसास हो गया है कि उनकी इसी आदत के कारण उनके रिश्ते सफल नहीं हो पा रहे हैं और यही कारण है कि अपनी इसी आदत से छुटकारा पाने के लिए वह इन दिनों गहन परामर्श सत्र में हिस्सा ले रही हैं।

50 वर्षीय मैडोना इन दिनों न्यूयार्क के काबालाह सेंटर के प्रमुख रब्बी से गहन परामर्श कर रही हैं। एक सूत्र ने बताया, "मैडोना बहुत मजबूत महिला हैं। उनके अंदर रिश्तों पर हावी होने की स्वाभाविक प्रवृत्ति है। इसी कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि वे हर किसी को इसी के आधार पर नियंत्रित करने लगती हैं।"

ऐसा माना जा रहा है कि मैडोना ने अपनी आदत बदलने की ठान ली है और यही कारण है कि वे अपने व्यस्त कार्यक्रम में से समय निकालकर परामर्श सत्र में भाग ले रही हैं। उन्हें महसूस हो गया है कि उनके रिश्तों के सफल नहीं होने की असल वजह वे खुद हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X