घर आने से रोका मैडोना को!
मशहूर पॉप गायिका मैडोना को उस समय तगड़ा झटका लगा जब उनके पूर्व पति गाई रिची ने क्रिसमस के अवसर पर उनको अपने घर में प्रवेश करने से मना कर दिया।
वेबसाइट 'द सन डॉट सीओ डॉट यूके' के मुताबिक 50 वर्षीय मैडोना सारे मनमुटाव भुलाकर कम से कम एक दिन अपने पूर्व पति के साथ उनके घर पर बिताना चाहती थीं।
मैडोना की इच्छा थी कि वे अपने पूरे परिवार के साथ क्रिसमस की छुट्टियां बिताएं लेकिन रिची के इंकार ने उन्हें निराश कर दिया।
अपने बच्चों की खुशी के लिए हालांकि दोनों ने एक समझौते के तहत क्रिसमस के दिन साथ रहने का फैसला किया है। इसके लिए
एशकांब नाम के स्थान का चयन किया गया है, जहां मैडोना का एक घर भी है।
यहीं पर मैडोना अपने बच्चों और पूर्व पति के साथ क्रिसमस मना सकेंगी।


Click it and Unblock the Notifications