रिची को 7.6 करोड़ डॉलर देंगी मैडोना
पॉप गायिका मैडोना अपने पूर्व पति गाई रिची को तलाक के बाद हुए समझौते के अनुसार 7.6 करोड़ डॉलर की राशि देंगी।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार न्यूयार्क में मैडोना के एक प्रवक्ता लिज रोजेनबर्ग ने सोमवार को समाचार पत्र 'डेली न्यूज' को इस संबंध में जानकारी दी।
मैडोना और रिची के बीच अभी तक बच्चों को लेकर सहमति नहीं बनी है।
उल्लेखनीय है कि आठ वर्षो तक साथ-साथ रहने के बाद मैडोना और रिची के बीच तलाक हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications