कब्बाला में शरीक हुए मैडोना-रिची
पॉप स्टार मैडोना और उनके पूर्व पति एवं ब्रिटिश निर्देशक गाइ रिची अपने बच्चों के साथ कब्बाला में शरीक हुए।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार , मैडोना ने इस आयोजन में अपनी 12 साल की बच्ची लॉर्डेस और तीन वर्ष के दत्तक पुत्र डेविडा बेंडा के साथ आईं जबकि रिची अपने आठ साल के पुत्र रोक्को के साथ आए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, "रिची जहां उदास दिखें वहीं मैडोना खुश दिखाई दे रही थीं। अमेरिका में अपने बच्चों का साथ पाकर वह काफी खुश थीं।"
मैनहट्टन के कब्बाला सेंटर में मैडोना और रिची एक साथ थे।


Click it and Unblock the Notifications











