मर्सी को घर लाने की तैयारी में मैडोना

मैडोना के अधिवक्ता एलन चिनुला के मुताबिक मैडोना इन दिनों कुछ सकारात्मक संकेत मिलने के बाद मर्सी के आगमन को लेकर आशान्वित हैं।
वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक मलावी सर्वोच्च न्यायालय के तीन न्यायाधीशों के एकमत से मैडोना के पक्ष में फैसला सुनाए जाने की उम्मीद है।
मैडोना द्वारा गोद लिए एक अन्य मलावी बच्चे डेविड के पिता योहाए बांदा भी उनके समर्थन में हैं।
बांदा ने कहा, "मैडोना ने जब डेविड को गोद लिया था तब वह बेहद बीमार और दुबला था। मार्च में जब मैं उससे मिला तो मुझे अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हुआ। वह बहुत बदल गया है। वह बहुत खुश है और मैं उसे लेकर खुश हूं।"


Click it and Unblock the Notifications











