मैडोना की बेटी ने पहनी मैडोना जैसी पोशाक
पॉप स्टार मैडोना ने हाल ही में गोद ली बेटी मर्सी जेम्स को हूबहू अपने जैसी ही पोशाक पहनाई। इससे पहले वह अपनी असली बेटी लॉडर्स को भी ऐसे ही कपड़े पहनाती आई हैं।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार मैडोना हाल ही लंदन में अपने पंसदीदा रेस्तरां लॉकेटेली में बीटल्स के महान कलाकार पॉल मैकार्टनी और उनकी पुत्री स्टैला के साथ देखी गईं। मैडोना ने लगभग वैसे ही कपड़े पहन रखे थे जैसे सुबह उनके घर में मर्सी ने पहने हुए थे।
इससे पहले मैडोना और लार्ड्स भी कई मौकों पर एक जैसी पोशाकों में देखी गई हैं।


Click it and Unblock the Notifications











