..................... Madonna paid 5 crore to guy | मैडोना ने रिची को पाँच करोड़ पाउंड दिए - Hindi Filmibeat

मैडोना ने रिची को पाँच करोड़ पाउंड दिए

By Staff
मैडोना ने रिची को पाँच करोड़ पाउंड दिए

अमरीका में इस पॉप स्टार की प्रवक्ता लिज़ रोज़ेनबर्ग ने समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि इस राशि में दंपत्ति के ब्रिटेन स्थित घर का मूल्य भी शामिल है.

उन्होंने कहा कि इस भुगतान का वित्तीय भाग तो पूरा हो चुका है लेकिन उनके तीनों बच्चों में से किसकी देखरेख कौन करेगा, इस पर अभी सहमति होनी अभी बाकी है.

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि तलाक के निपटारे के लिए यह अब तक की सबसे बड़ी राशि में से एक है."

इसी साल सर पॉल मैककर्टनी ने अपनी पत्नी को तलाक के निपटारे के लिए 2.43 करोड़ पाउंड दिए थे जो इस राशि से काफ़ी कम है.

रोज़ेनबर्ग ने कहा कि रिची को पाँच से छह करोड़ पाउंड के बीच की राशि अदा की गई है.

पैसे की भूमिका

बीबीसी न्यूज़ को भेजे एक ईमेल में उन्होंने कहा कि वे पहले की उन रिपोर्टों की तस्दीक कर रही हैं जिनमें कहा गया था कि रिची को 3.9 से 4.6 करोड़ पाउंड मिलेंगे.

मैडोना ने फ़िल्म निर्देशक रिची के अजीब व्यवहार के आधार पर तलाक माँगा

उन्होंने इससे ज़्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया और राशि के अंतर का स्पष्टीकरण देने के लिए वे उपलब्ध नहीं थीं.

पिछले महीने जब इनके तलाक को मंज़ूरी मिली थी, रिची ने कहा था कि इस तलाक में पैसे की कोई भूमिका नहीं होगी.

मैडोना और गाइ रिची ने आठ साल पहले दिसंबर 2000 में स्कॉटलैंड में शादी रचाई थी जबकि उनके तलाक़ को पिछले महीने लंदन हाई कोर्ट से क़ानूनी मंज़ूरी मिली.

तलाक का आधार

अदालत के कागज़ात के अनुसार मैडोना ने फ़िल्म निर्देशक रिची के अजीब व्यवहार के आधार पर तलाक माँगा था.

मैडोना ने एक बयान में यह भी कहा है कि पिछले छह महीनों से वे एक साथ नहीं रह रहे हैं.

पता लगा है कि मैडोना और उनके पति में यह तय हुआ है कि उनके दो बच्चे जिनमें एक को उन्होंने गोद लिया था, रिची के साथ रहेंगे जबकि पहली शादी से हुई मैडोना की 12 वर्षीय बेटी मैडोना के साथ ही रहेगी.

मैडोना आजकल अपने 'स्टिकी एंड स्वीट वर्ल्ड टूर' पर हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X