फिल्म का निर्देशन करेंगी मैडोना

By Neha Nautiyal

Madonna
पॉप गायिका मैडोना एक बार फिर निर्देशक की भूमिका में हैं। वह अपनी दूसरी फिल्म का निर्देशन करने जा रही हैं। यह फिल्म ब्रिटिश राजा एडवर्ड अष्टम के जीवन पर आधारित है।

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'फिल्थ एंड विजडम' (2008) की समीक्षकों ने आलोचना की थी और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी पर मैडोना ने खराब परिणामों को नजरअंदाज करते हुए फिर निर्देशन का निर्णय लिया है। उन्होंने 'डब्ल्यू. ई.' की पटकथा लिखने और इसके निर्देशन के लिए अपनी मंजूरी दे दी है।

यह फिल्म 'एडवर्ड अष्टम' के जीवन पर आधारित होगी जिन्होंने 1936 में एक अमेरिकी परित्यक्ता वैलिस सिम्पसन से विवाह करने के लिए अपना सिंहासन त्याग दिया था। 'अप इन द एयर' की अभिनेत्री वीरा फार्मिगा फिल्म में सिम्पसन का किरदार कर रही हैं जबकि पुरुष किरदार के संबंध में अब तक कोई जानकारी नहीं है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X