प्रेमी के लिए घर खरीद रहीं है मैडोना
पॉप गायिका मैडोना अपने प्रेमी जीसस लुज के लिए अपने घर के पास एक अपार्टमेंट खरीद रहीं है। हाल में मैडोना ने एक टीवी साक्षात्कार में कहा था कि वे तीसरी शादी नहीं करेंगी। इससे अच्छा होगा कि वो किसी ट्रेन के सामने कूदकर जान दे देंगी।
इस बात से जीसस काफी नाराज हुए थे। जीसस को मनाने के लिए मैडोना लुज के लिए न्यूयार्क में आशियाना खरीद रही हैं और इसके लिए उन्होंने 27 लाख डॉलर की रकम भी तैयार कर रखी है।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार मैडोना जीसस को अपने घर में नहीं रखना चाहती अलबत्ता अपने घर से चंद फर्लाग की दूरी पर जीसस के लिए अलग से एक मकान खरीदना चाहती हैं।
मैडोना के एक करीबी सूत्र के अनुसार, "मैडोना जीसस के लिए न्यूयार्क में अपार्टमेंट खरीदना चाहती हैं। उन्होंने अपने एस्टेट एजेंट को कहा है कि उस अपार्टमेंट की कीमत 27 लाख डॉलर तक होनी चाहिए और वह उनके घर से चंद कदमों की दूरी पर होना चाहिए। रकम का बंदोबस्त वही कर रही हैं लेकिन मकान खोजना और खरीदना जीसस को ही होगा। यानी जब उन्होंने जीसस से कहा था कि अब से उन्हें पैसों की चिंता करने की जरूरत नहीं है, वह उस समय मजाक नहीं कर रही थीं।"


Click it and Unblock the Notifications











