नए मित्र का चुम्बन लिया मैडोना ने
लगभग 50 वर्ष की उम्र की हो चुकी पॉप स्टार मैडोना को सार्वजनिक रूप से अपने नए मित्र ब्राजीली मॉडल जीसस लुज (22) का चुंबन लेते हुए देखा गया।
हाल ही में ब्रिटिश फिल्मकार गाय रिची से तलाक लेने वाली मैडोना को ऑस्कर समारोह से पहले एक रात्रिभोज के दौरान अपने मित्र का चुंबन लेते देखा गया।
वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक पार्टी में सर एल्टन जॉन, सिएना मिलर, मैथ्यू राइज और मारिसा तोमेई जैसी जानीमानी शख्सियतें मौजूद थीं लेकिन मैडोना और जीसस बिना किसी की परवाह किए अपने आप में तल्लीन रहे।


Click it and Unblock the Notifications