ब्राउन के साथ रही है मेडोना
एक नई पुस्तक के माध्यम से इस बात का खुलासा हुआ है कि पॉप सुपरस्टार मेडोना और विवादास्पद गायक बॉबी ब्राउन के बीच प्रेम संबंध रहा है।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक डेरेक हैंड्सपाइक ने अपनी नई पुस्तक 'बॉबी ब्राउन : द ट्रुथ, द होल ट्रुथ एंड नथिंग बट..' में इस बात का जिक्र किया है।
पुस्तक के मुताबिक, "बॉबी के अंगरक्षकों ने एक बार मेडोना को बॉबी की लिमोजिन कार की पिछली सीट पर एक साथ देखा था। इसी घटना के बाद बॉबी और मेडोना के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। बॉबी और मेडोना की मुलाकात इस घटना से कई वर्ष पहले हुई थी। उस समय मेडोना पॉप की दुनिया में कदम जमाने की कोशिश में जुटी थीं।"
पुस्तक के मुताबिक बॉबी और मेडोना का प्रेम प्रसंग बहुत दिनों तक नहीं चला। बॉबी को जब जेनेट जैक्सन से प्यार हुआ तो उन्होंने मेडोना से किनारा करने का फैसला कर लिया।


Click it and Unblock the Notifications