बच्चों के साथ मलावी के दौरे पर मैडोना
पॉप गायिका मैडोना इन दिनों अपने चारों बच्चों के साथ मलावी की यात्रा पर हैं। उनके बच्चों में से दो डेविड बांडा और मर्सी अफ्रीकी हैं। वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक मैडोना मलावी में सहायतार्थ कई परियोजनाएं चला रही हैं। वह वहां पर अपने खुद के बच्चों और गोद लिए हुए बच्चों के साथ आई हुई हैं।
मैडोना यहां अपने गोद लिए बच्चों को उन्हें जन्म देने वाले माता-पिता से मिलवाने लायीं हैं। इसके अलावा साल 2011 में शुरू होने जा रहे स्कूल 'रेजिंग मलावी एकेडमी फॉर गर्ल्स' के लिए मैडोना की 1.5 करोड़ डॉलर की मदद देने की योजना है। मैडोना मैकिन्जी जिले के एक गांव में चल रही गरीबी उन्मूलन परियोजना का भी दौरा करेंगी। उन्होंने डेविड को यहीं से गोद लिया था।


Click it and Unblock the Notifications












