बच्चा गोद ले लेंगी मैडोना

वेबासाइट 'द सन डॉट कॉम' के मुताबिक मर्सी के चाचा पीटर बानेती ने कहा कि वह खुद को मर्सी का पिता बता रहे जेम्स कैमबेवा के साथ कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। कैमबेवा ने कहा है कि तीन साल का मर्सी उसका बच्चा है।
पीटर ने कहा, "कैमबेवा अपनी प्रेमिका और मर्सी की मां का ध्यान नहीं रखता है। मर्सी की मां को जब उसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब कैमबेवा उसके पास नहीं था। वह अपने नवजात बच्चे को देखने तक नहीं आया।"
उच्च न्यायायल के न्यायाधीश इस्मी चांबो ने यह कहते हुए मर्सी को गोद लेने की मैडोना की अर्जी ठुकरा दी थी कि अर्जी देने वाले को मालावी के किसी बच्चे को गोद लेने के लिए कम से कम 18 से 24 महीने पहले इस देश की नागरिकता ग्रहण करनी होगी।


Click it and Unblock the Notifications