मैडोना गोद लेंगी तीसरा बच्चा
प्रसिद्ध पॉप गायिका मैडोना तीसरे बच्चे को गोद लेने पर विचार कर रही हैं। उनका मानना है कि वह एक अच्छी मां है।
वेबसाइट 'कांटैक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक अब 51 वर्षीय मडोना अपने परिवार का विस्तार करना चाहती हैं। दो बच्चों लॉर्ड्स और रोको को जन्म देने वाली मडोना अन्य दो बच्चों डेविड और मर्सी को गोद लिया था।
एक और बच्चे के गोद लेने के सवाल पर उन्होंने कहा, "मैंने कभी भी ना नहीं कहा है। मेरे पास चार बच्चे हैं और मैं खुद को एक अच्छी मां मानती हूं। मैं अपने जीवन के हर क्षेत्र में संतोष का भाव रखती हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications