मेडोना पर दोहरी मुसीबत की मार
एक कहावत है-मुसीबत अकेले नहीं आती। अब अगर इसका मतलब समझना हो तो कोई पॉप स्टार मेडोना से पूछे जो इन दिनों एक साथ कई मुश्किलों से गुजर रही हैं।
वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक अपने पूर्व पति गाइ रिची से तलाक के पचड़े में उलझीं मेडोना इन दिनों अपने पेशेवर जीवन में खराब प्रदर्शन से बेहद परेशान हैं।
मेडोना का एकल एलबम 'माइल्स एवे' हाल ही में प्रदर्शित हुआ है और इसमें उनके प्रदर्शन को पूरी तरह नकार दिया गया है।
यहां तक कहा जा रहा है कि यह मेडोना का सबसे खराब एलबम है। आलम यह है कि इस एलबम का एक गाना 'हार्ड कैंडी' इन दिनों गीतमाला के 39वें पायदान पर है। इस गाने को लेकर लोगों की राय इतनी खराब है कि कुछ ने तो इसे सुनने तक की कोशिश नहीं की।
एक सूत्र का कहना है, "मेडोना के लिए यह बहुत बड़ा झटका है। गीतमाला में 39वें स्थान पर रहना मेडोना के लिए अपमान की तरह है। 'माइल्स अवे' बुरी तरह फ्लॉप हो चुका है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications