माधुरी को भी पसंद है अमेजिंग स्पाइडर मैन
हॉलीवुड के सुपरहीरो हमेशा से दूनिया भर के चहेते रहे हैं। चाहे वो स्पाइडर मैन, सुपरमैन, बैटमैन, हल्क या एवेंजर हर किसी को परदे पर देखने के लिए लोग बेताब रहता है। दो हफ्ते पहले ही रिलीज हुई फिल्म दि अमेजिंग स्पाइडर मैन ने भी एक ही हफ्ते में बॉलीवुड में हॉलीवुड सुपरहीरो की धूम मचा दी। यहां तक की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित भी फिल्म को देखने के लिए सिनेमाहॉल पहुंच गईं।
3 जुलाई को माधुरी ने ट्वीटर पर लिखा "कल मैने दि अमेजिंग स्पाइडर-मैन देखी। एक ही कहानी को बहुत ही अलग मोड़ दिया गया है। बहुत मनोरंजक है..।" माधुरी के दोनों बच्चों को भी कॉमिक बुक का ये सुपरहीरो बहुत पसंद है शायद इसीलिए मम्मी माधुरी भी इस सुपरहीरो की फैन हो गई हैं।
29 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म 'दि अमेजिंग स्पाइडर-मैन' ने रिलीज के पहले ही तीन दिनों में 30 करोड़ की कमाई की है। इस बार स्पाइडर मैन में स्पाइडर मैन की भूमिका में एंड्रयू गारफील्ड नज़र आए हैं। पिछले सभी भागों में स्पाइडर मैन की भूमिका टूबे मैग्वेर ने निभाई थी। एंड्रयू गारफील्ड के बेहतरीन अभिनय के चलते काफी लोगों ने पुराने स्पाइडर के सामने इस नये स्पाइडर मैन को किसी भी तरह कम नहीं पाया।
बॉलीवुड के फिल्मकार शिरीष कुंदर ने भी नये स्पाइडर मैन के अभिनय को काफी सराहा है लेकिन उनके अनुसार मैग्वेर की स्पाइडर मैन 2 स्पाइडर मैन सीरीज की सबसे बेहतरीन फिल्म है। शिरीष ने कहा कि गारफील्ड निश्चित रुप से मैग्वेर से बेहतर थे लेकिन मुझे लगता है की स्पाइडर मैन 2 इस सीरीज की अब तक की सबसे अच्छी फिल्म है।
बताया जा रहा है कि अमेजिंग स्पाइडर मैने की सफलता को देखकर इसके दूसरे भाग की तैयारी भी शुरु हो चुकी है जो कि दि अमेजिंग स्पाइडर मैन 2 के नाम से 2014 में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications












