घर शिफ्टिंग के दौरान खुद को ही टेप से पैक कर लिया इस हसीना ने, लोग बोले - फ्री में हो जाएगी बिकिनी वैक्स!

रियलिटी टीवी स्टार और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मलिन एंडरसन ने हाल ही में वजन कम करके अपने फैंस को चौंका दिया है। लव आईलैंड से फेम पा चुकी स्टार मलिन मालन आजकल बहुत बिजी हैं। हो भी क्यों ना, आखिर वे घर की शिफ्टिंग में लगी हुई है। लेकिन इस दौरान भी वे अपने फैंस के साथ कम्युनिकेट करने से खुद को रोक नहीं पा रही हैं।
हाल ही में मलिन ने एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की जिसमें वे खुद को टेपों से लपेटे हुए हैं। यह कोई आम टेप नहीं बल्कि फ्रेजाइल टेप यानि नाजुक सामान की पैकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली टेप है। मलिन ने बिकनी के बदले अपने बदन को फ्रेजाइल टेप से ढका हुआ है और इसकी फोटो अपने फैंस के साथ शेयर की है। इस फोटो में साफ देखा जा सकता है मलिन के पीछे घर की शिफ्टिंग के दौरान पैक्ड बॉक्स रखे हुए हैं। इस फोटो को पोस्ट करते हुए मलिन ने लिखा है कि घर शिफ्ट हो रहा है, हैंडल विद केयर! मलिन की इस फोटो पर खूब कमेंट आ रहे हैं लोग यहां तक कह रहे हैं कि वैक्सिंग करने का यह सबसे बेहतरीन तरीका है।
कुछ फैंस ने तो यहां तक कह दिया है कि यह आइडिया बहुत ही अच्छा है, इससे वैक्स करने का टाइम भी बच जाएगा। कुछ लोगों ने कहा कि आप की फ्रस्ट्रेशन समझ सकते हैं, पैकिंग में कितनी मेहनत लगती है। वहीं कुछ लोगों ने मलिन को हॉट मम्मा कहा है तो कोई इन्हें ब्यूटीफुल कह रहा है, जबकि कोई उन्हें सलाह दे रहा है कि इन टेप्स को ध्यान से उतारना कहीं उतारने के बाद आपकी स्किन ही फ्रेजाइल ना हो जाए। कुछ लोग टेप को बदन पर बांधने के कदम को बहुत डेयरिंग बता रहे हैं जबकि कोई इसे हॉलीवुड वैक्स का नया तरीका बता रहा है। कुछ लोग उनसे पूछते नजर आ रहे हैं कि आपने ऐसा डेयरिंग कदम उठाया है तो क्या आपको टेप उतारते हुए दर्द नहीं होगा? इस तरह से फैंस अपनी-अपनी समझ से मलिन को कमेंट कर रहे हैं।
आपको बता दें, मलिन अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। वे कम से कम 2300 से भी अधिक पोस्ट शेयर कर चुकी है। वे कभी बिकनी में तस्वीरें पोस्ट करती है तो कहीं जॉगिंग के समय, कभी अपने फैंस को टिप्स देती नजर आती हैं तो कभी अपने बच्चे को संभालती हुई नजर आती है। कुल मिलाकर मलिन अपने फैंस से जुड़ने का कोई मौका नहीं छोड़ती।


Click it and Unblock the Notifications