फ्रोज़न 2 : प्रियंका और परिणीति की फिल्म का शानदार म्यूज़िक, दिल जीत लेंगे सात गाने
फ्रोज़न एक एनिमेशन फिल्म है जो म्यूज़िकल फैंटेसी है। इसलिए काफी ज़्यादा फिल्म इसके संगीत और गानों पर निर्भर करती है। इन गानों का काम है बेहतरीन ढंग से फिल्म की कहानी कहना और इसे आगे बढ़ाना। पिछली बार 2013 की फिल्म का बेस्ट गाना था Let It Go. इसे गाया है नई क्वीन एलसा जिसे आवाज़ दी है इडीना मेंज़ेल ने।
फिल्म में एलसा आखिरकार ये मान लेती है कि असल में वो क्या है, लेकिन फिर खुद को एक बर्फीले महल में बंद कर लेती है जिससे कि वो सारे लोग महफूज़ रहें जिसे वो प्यार करती है। उसे लगता है कि इस अकेलेपन में वो खुश और आज़ाद है लेकिन उसका ये बर्फीला महल बस उसे प्यार करने वाला पिघला सकता है।
फ्रोज़न 2 के हिंदी वर्जन में परिणीति चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा एना और एलसा की आवाज़ बनी हैं। ये पहली बार है जब दोनों बहनें एक साथ काम कर रही हैं और इसलिए दोनों ही काफी खुश हैं। प्रियंका और परिणीति के इस प्रोजेक्ट से जुड़ने के बाद भारतीय दर्शकों को भी फिल्म में दिलचस्पी हो चुकी है।
- दीपावली हाज़रा


Click it and Unblock the Notifications











