लिंडसे लोहान ने पिता को माफ किया
विवादों से घिरी हॉलीवुड अभिनेत्री लिंडसे लोहान की उनके पिता माइकल लोहान से लम्बे समय बाद सुलह हो गई है।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार एक सूत्र ने बताया, "माइकल और लिंडसे का मिलना एक भावुक क्षण था। दोनों एक दूसरे से गले मिले और इस दौरान दोनों की आंखों में आंसू थे।"
बीते सात महीने से लोहान और उनके पिता के बीच मनमुटाव चल रहा था। 24 साल की लोहान अपने पिता से उस समय नाराज हो गई थीं जब उन्होंने अपने बारे में पिता की जुबानी गलत खबरें सुनीं।


Click it and Unblock the Notifications












