मेरे पिता झूठ बोलते हैं: लिंडसे

वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार लोहान के पिता माइकल ने कहा था कि उनकी बेटी मादक पदार्थो का सेवन करती हैं। उन्होंने इस संबंध में लोगों से अपील की थी कि वे लोहान की सहायता करें।
लोहान ने माइकल ने इन बयानों को झूठ करार दिया है। उन्होंने कहा कि सुर्खियों में रहने के लिए उनके पिता ये सब बोल रहे हैं। लोहान ने कहा, "मुझे काफी चोट पहुंची है। जो व्यक्ति खुद को मेरा पिता कहता है वह ऐसी बात बोल रहा है। मुझे दुख है कि मीडिया में बने रहने के लिए वह मेरा सहारा ले रहे हैं।"


Click it and Unblock the Notifications