ज्वैलरी खोने से मुश्किल में लोहान

23 वर्षीय अभिनेत्री ने दो माह पहले बेबरली हिल्स के एक्सआईवी कैरट स्टोर से ऋण पर आभूषण लिए थे। लेकिन जब अधिकारियों ने उनसे आभूषण लौटाने को कहा तो उन्होंने उनके चोरी हो जाने की बात कही।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक चोर पिछले सप्ताह लोहान के हॉलीवुड हिल्स घर से गहनों के साथ-साथ बैग्स, फोटो और वीडियो भी उड़ा ले गए थे।
एक अमेरिकी वेबसाइट को एक सूत्र ने बाताया, "लिंडसे का दावा है कि गहनों की चोरी हो गई है। वे गायब हो गए हैं। स्टोर इससे नाखुश है। आभूषण लिंडसे के पास सुरक्षित किए गए थे और वह केवल ऋण पर दिए गए थे। यदि इसका जल्दी ही हल नहीं निकाला गया, तो कानूनी कार्रवाई हो सकती है।" लोहान के प्रतिनिधियों ने इस खबर का खंडन किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications