..................... Liz Hurley says she 'still loves' Shane Warne but has moved on - Hindi Filmibeat

शेन वार्न के लिए आज भी हर्ले को ...कुछ कुछ होता है...

आस्ट्रेलियाई पूर्व स्पिनर शेन वार्न और हॉलीवुड सुंदरी एलिजाबेथ हर्ले की प्रेमकहानी 20-20 मैच की तरह काफी रोमांचक थी, यहां 20-20 मैच कहना इसलिए जरूरी है क्योंकि कम ओवरों के मैच की तरह दोनों ही सितारे तेजी से एक-दूसरे के करीब आये और साथ अच्छा वक्त गुजारा और तेजी से ही दोनों के रिश्ते का दी एंड हो गया। दोनों ने सगाई भी की लेकिन शादी से पहले ही दोनों का रिश्ता खत्म हो गया, वजह बतायी गयी कि शेन वार्न के बच्चे हर्ले को वार्न की पत्नी के रूप में स्वीकारने को तैयार नहीं थे।

भारतीय मीडिया से खफा लिज हर्ले

आम तौर पर हर्ले अपने और वार्न के रिश्ते पर कुछ बोलती नहीं हैं लेकिन इस बार 'हैलो मैंगजिन' से बात करते हुए उन्होंने एक राज से पर्दा उठाया है और कहा कि आज भी वो वार्न के बारे में सोचती हैं, उनका दिल वार्न को बहुत याद करता है। उन्होंने कहा कि प्यार किसी से अलग होने और जाने के बाद कम नहीं होता है, इसलिए आज भी मैं वार्न को प्यार करती हूं क्योंकि हम दोनों ही एक-दूसरे के इतिहास का हिस्सा है। हालांकि हर्ले ने कहा कि वो और वार्न सहमति से ही नवंबर में अलग हुए थे लेकिन उनके लिए वार्न से अलग होना काफी मुश्किल था और आज भी है।

गौरतलब है कि वार्न से प्यार करने से पहले हॉलीवुड तारिका एलिजाबेथ हर्ले की शादी साल 2007 में भारत के मशहूर बिजनेसमैन अरूण नायर से हुई थी जो कि साल 2011 में टूट गई थी। दोनों का तलाक हो गया है। ये शादी इंग्लैड कोर्ट में हुई थी जिसे भारतीय रूप देने के लिए दोनों ही सितारों ने जयपुर आकर हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। लेकिन थोड़े ही दिनों बाद दोनों के रिश्ते में खटास आ गयी क्योंकि हर्ले का चक्कर आस्ट्रेलिया के क्रिकेटर शेन वार्न से चल रहा था।

लेकिन दोनों ने इस बात को अरूण से छुपाया था। दिसंबर 2010 में हर्ले और वार्न की किसिंग फोटो मीडिया में आने के बाद हर्ले और अरूण नायर के रिश्ते में भूचाल आ गया था जिसके बाद हर्ले ने सार्वजिनक तौर पर कहा कि हां वो अरूण से अलग हो चुकी है और वो बहुत जल्द उनसे तलाक ले लेंगी। हर्ले साल 2011 में हुए आईपीएल मैचों का लुत्फ उठाने भारत आयी थीं। तब रॉजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी शेन वार्न ने उन्हें अपने खर्चे पर राजस्थान के एक ग्रैंड होटल में रूकवाया था। राजस्थान टीम की हौसलाअफजाई करने के लिए वो दर्शक दीर्घा में भी देखी गयीं थी । जब राजस्थान टीम जीती थी तो उन्हें सरेआम वार्न को किस देते भी देखा गया था। लेकिन पिछले साल दोनों पारिवारिक कारणों से अलग हो गये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X