एक्ट्रेस लिंडसे के संगीतकार टोनी के साथ शारीरिक संबंध
तमाम विवादों में घिरी 21 वर्षीय हॉलीवुड एक्ट्रेस लिंडसे लोहान का संगीतकार टोनी एलेन के साथ शारीरिक संबंध होने का दावा किया गया है. करोड़ों की संपत्ति की वारिस स्टीफनी एलेन ने अपने संगीतकार पति टोनी एलेन से तलाक के आवेदन में आरोप लगाया है कि कुछ महीने पहले जब टोनी रिहैबिलिटेशन सेंटर में अपनी ड्रग्स की आदतों का इलाज करा रहा था तब वहां लिंडसे ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे.
द डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक 72 लाख पाउंड की उत्तराधिकारी स्टीफनी ने कोर्ट में दायर अपने आवेदन कहा है कि मैं अपने पति टोनी के अवैध संबंधों और क्रूर व्यवहार से त्रस्त आ चुकी हूं. उसने अदालत से आठ माह के अपने जुड़वा बच्चों का संरक्षण दिए जाने की मांग भी की है. सूत्रों के अनुसार ड्रग्स से छुटकारा पाने के लिए टोनी ने बीते 11 जुलाई को उटाह स्थित रिहैबिलिटेशन सेंटर में दाखिला लिया था.हालांकि टोनी ने लोहान के साथ शारीरिक संबंध होने के दावे का खंडन करते हुए कहा है कि इलाज के दौरान हमारी काफी बातें होती थीं, लेकिन हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं.


Click it and Unblock the Notifications