लिंडसे के सुधारने के कोई आसार नहीं
कहते हैं की इंसान जो बुरी आदतें छोड़ने के लिए ख़ुद ही कोशिश करनी होती है वरना स्वयं भगवान भी उसे नही सुधार सकते. ऐसा ही हाल लिंडसे लोहान का है.
डॉक्टर उनकी शराब और नशे की बुरी आदतों को सुधारने के लिए क्या-क्या नहीं कर रहे हैं लेकिन वो हैं की ज़रा मौका मिला और झट से शराब पी ली.
गौरतलब है की लिंडसे को 'रिटेल थेरेपी' के तहत उपचार दिया जा रहा है. कुछ दिनों पहले ही लिंडसे ने अपने पूरे परिवार के साथ जमकर शोपिंग की. ये उनके उपचार का ही एक चरण था.
डॉक्टरों को भी उम्मीद की किरण नज़र आने लगी. लेकिन जैसे ही लिंडसे को मौका मिला, अपने दोस्तों के साथ जमकर शराब पी ली.
येतो वही बात हुई कि 'पृथ्वी गोल है'. जहाँ से शुरुवात की घूम-फिरकर वहीं अटक गए.


Click it and Unblock the Notifications