जूलिया रॉर्बट्स को अमेरिकन सिनेमाथेक अवॉर्ड
हॉलिवुड सिनेमा में जूलिया रॉर्बट्स के उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें 22वां सालाना अमेरिकन सिनेमाथेक अवॉर्ड दिया गया. लॉस ऐंजिलिस में शुक्रवार रात आयोजित इस समारोह में फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारे मौजूद थे. ऑस्कर विनर जूलिया ने इस मौके पर कहा कि जॉजिर्या के छोटे से शहर से मैं यह अवॉर्ड पाने का बड़ा और बेतुका ख्वाब लेकर यहां आई थी, जो पूरा हो गया है.
उन्होंने कहा कि पत्नी और मां का जो रोल मैं निभा रही हूं, उससे बहुत खुश हूं. उन्होंने अपने पति कैमरामैन डैनी मॉडर को भी धन्यवाद दिया और कहा कि जिंदगी को नया आयाम देने में उन्होंने मेरी बहुत मदद की. 38 साल के डैनी से 39 वर्षीय जूलिया ने 2002 में शादी की थी. अब वह 3 बच्चों की मां हैं. जूलिया एरिन ब्रोकोविच फिल्म में जबर्दस्त ऐक्टिंग के लिए वर्ष 2000 में ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुकी हैं.
काले रंग की ड्रेस पहने जूलिया जब रेड कार्पेट पर आईं तो गजब की खूबसूरत लग रही थीं. उनके साथ तमाम फिल्मों में काम कर चुके लोगों ने उनकी खूब तारीफ की. जूलिया की आने वाली फिल्म चार्ली विल्सन्स वॉर के हीरो टॉम हैंक्स ने कहा कि हर कोई जूलिया को प्यार करता है.


Click it and Unblock the Notifications