लिंडसे का जन्मदिन, 70000 डालर मिले

वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक लॉस वेगास स्थित द ग्रैंड होटल समूह ने लोहान को सिर्फ इसलिए 70,000 डॉलर दिए हैं ताकि वह उसके द्वारा आयोजित अपने जन्मदिन की पार्टी में शरीक हो सकें।
'मीन गर्ल्स' जैसी चर्चित फिल्म में काम कर चुकीं लोहान गुरुवार को 23 साल की हो गई हैं। एमजीएम ग्रैंड समूह ने लोहान का जन्मदिन इसलिए मनाने का फैसला किया क्योंकि उसे इसमें फायदा दिखा।
लोहान को 70,000 डॉलर देने के बदले होटल समूह ने उनके साथ एक करार किया है, जिसके तहत उन्हें समारोह के दौरान फोटोग्राफरों से चित्र खिंचवाने होंगे।


Click it and Unblock the Notifications