ज्यूलरी स्टोर पर मुकदमा ठोकेंगी लोहान

अब लोहान उनकी इजाजत के बिना इस वीडियो को बेचकर प्रचार हासिल करने के लिए स्टोर पर मुकदमा ठोकने जा रही हैं। स्टोर ने लिंडसे पर 2,500 डॉलर का हार चुराने का आरोप लगाया था।
स्टोर ने लोहान के इस वीडियो को कम से कम 40,000 डॉलर में बेच दिया था। मंगलवार को अमेरिकी टीवी शो 'एंटरटेनमेंट टुनाइट' में इसे प्रसारित किया गया था। स्टोर के प्रवक्ता का कहना है कि इस वीडियो की मांग बहुत ज्यादा थी इसलिए इसे प्रसारित करना जरूरी था।


Click it and Unblock the Notifications











