स्टार ट्रीटमेंट ना पाने पर बौखलायीं लिंडसे लोहान

By Jaya Nigam

हॉलीवुड अभिनेत्री एवं पॉप गायिका लिंडसे लोहान आजकल बौखलायी हुईं हैं। हॉलीवुड सेलेब्रिटी लोहान हॉलीवुड प्रशंसकों के दिलों पर राज करती हैं उनकी कोई भी हरकत तुरंत हाथोंहाथ ली जाती है। प्रशंसकों के प्यार ने उनमे इतना गुरूर भर दिया है कि कहीं भी स्टार ट्रीटमेंट ना मिलने से उन्हे फील होने लगता है कि उनकी इंसल्ट हो गयी। हाल ही में लोहान ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट 'ट्विटर' पर लिखा है कि भारत और लॉस एंजिल्स में उनका अपमान हुआ।

खबर के अनुसार अभिनेत्री को भारत में वीजा उल्लंघन के मामले में उस समय प्रतिबंध का सामना करना पड़ा जब वह दिसंबर में बाल मजदूरी पर एक वृत्तचित्र का फिल्मांकन कर रहीं थी। दरअसल, भारत में लोहान के पास यात्री वीजा था जबकि भारतीय कानूनों के तहत पर्यटन के अलावा किसी और काम के लिए कार्य वीजा की आवश्यकता होती है।

लिंडसे का कहना है कि "दिल्ली में बाल मजदूरों को मुक्त कराने में मेरी भूमिका थी।" जबकि कार्यकर्ताओं ने दावा किया है कि जिस समय मिठाई की दुकानों पर काम करने वाले 40 बच्चों को छुड़ाया जा रहा था, लिंडसे आसपास भी कहीं नहीं थीं। इस के अलावा उनका अपमान लॉस एंजिल्स में कैसे हुआ । उस पर मालूम ये हुआ कि वहां उन्हें एक क्लब में प्रवेश नहीं करने दिया गया क्योंकि वहां एक निजी पार्टी हो रही थी और आने वालों की सूची में उनका नाम शामिल नहीं था। अब आप ही बताइये कि स्टार होने का मतलब ये तो नहीं कि कानून और नियम आपकी मुट्ठी में हों।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X