लोहान आत्महत्या न कर लें
लिंडसे लोहान की जिंदगी में भयानक गड़बड़ चल रही है।
अभी लिंडसे एक बार के पीछे गली में फोन पर बात करते हुए रोती हुई पायी गयीं थीं। उन्होने पिछले हफ्ते ट्विटर पर लिखा था कि उनके पिता ने उनकी माँ को जान से मारने की धमकी दी है। साथ ही उन्होने यह भी कहा था कि उनके पिता से सालों से उनका कोई संबंध नहीं है।
ताजा खबर के मुताबिक लोहान की सहयोगी जेनी मूर ने लोहान के पिता को फोन किया और बताया कि उनकी बेटी किसी भी समय आत्महत्या कर सकती है। मूरो का कहना है कि वह हर दिन लिंडसे का जीवन बचाने की कोशिश करती हैं। उनके न रहने पर किसी भी समय ये दुर्घटना घट सकती है।
दूसरी ओर लोहान के पिता माइकल का कहना है कि उनकी बेटी को डॉक्टर्स की दवाईयों की लत लग चुकी है पर वह अपनी बेटी को मरता नहीं देख सकते।


Click it and Unblock the Notifications