लोहान और सामंथा एक साथ है!
अभिनेत्री लिंडसे लोहान ने कहा है कि वह अपनी मित्र सामंथा रॉनसन से रिश्ता नहीं तोड़ेंगी।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार हाल में दोनों के बीच हुए झगड़ों को देखकर लगने लगा था कि उनका रिश्ता कभी टूट सकता है।
22 वर्षीया लोहान ने ऐसी संभावना से साफ इंकार किया है। महज दो हफ्ते पहले लंदन के एक क्लब में लोहान और सामंथा में मारपीट हुई थी। लेकिन कुछ ही दिन पहले दोनों को हॉलीवुड में मौज-मस्ती करते देखा गया और वे काफी खुश दिखाई दे रही थीं।
लोहान ने एक पत्रिका से बातचीत में कहा, " सामंथा बहुत अच्छी हैं और मैं उनसे बहुत प्रेम करती हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications