पुनर्वास केंद्र लौटी लिंडसे लोहान

इससे पहले 22 अक्टूबर को अदालत में लोहान मामले में सुनवाई हुई थी, जिसमें उन्हें परिवीक्षा अवधि के उल्लंघन के चलते जेल की सजा हो सकती थी। इस अवधि के दौरान उन पर नशा व मद्यपान न करने की रोक लगी है। इस महीने की शुरुआत में नशा से जुड़े एक परीक्षण में उनके असफल होने के बाद उन्हें शुक्रवार को जेल में 15 घंटे बिताने पड़े थे। बाद में उन्हें 300,000 डॉलर की जमानत पर रिहा कर दिया गया था और उन्हें पुनर्वास केंद्र जाने का आदेश दिया गया था।


Click it and Unblock the Notifications