लोहान को याद आए भूले-बिसरे दोस्त
हॉलीवुड अभिनेत्री लिंडसे लोहान इन दिनों पुनर्वास केंद्र में हैं और वह यहां इंटरनेट के जरिए अपने पुराने दोस्तों से सम्पर्क करने की कोशिश कर रही हैं।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक लोहान एक अदालती आदेश के बाद जनवरी 2011 के शुरुआती दिनों तक कैलिफोर्निया के बेट्टी फोर्ड क्लिनिक में रहेंगी। इस दौरान वह सप्ताह में दो घंटे इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगी। लोहान कहती हैं कि वह अपने उन मित्रों से सम्पर्क की कोशिश करेंगी जिन्होंने उन्हें मद्यपान और नशे की लत की परेशानियों के सम्बंध में बताने का प्रयास किया था।
एक सूत्र ने बताया कि लोहान के लिए पुनर्वास केंद्र में दिन गुजारना मुश्किल हो रहा है और वह वहां अपने परिवार और दोस्तों को बहुत याद कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
