एक बार फिर 'प्लेब्वॉय' के लिए कपड़े उतारेंगी लोहान
प्लेब्वॉय मैगजीन के दिसंबर के एडिशन के लिए खुद को बेपर्दा कर मुख्य पेज के लिए फोटो शूट करने वाली हॉलीवुड की दिलकश अदाकारा लिंडसे लोहान एक बार फिर से इसी मैगजीन के फ्रंट पेज पर कहर बरसाने को तैयार हैं जी हां वो एक बार फिर से इसी के लिए अपने कपड़े उतारने वाली हैं।
सूत्रों की माने तो वयस्कों की इस पत्रिका के संस्थापक ह्यूज हेफनर ने साफतौर पर संकेत दिया है कि यह हॉलीवुड एक्ट्रेस एक बार फिर से प्लेब्वॉय के लिए फोटो शूट करेंगी। आपको बता दें कि लोहान का पत्रिका के दिसंबर के अंक का फोटो ऑनलाइन लीक हो गया था जिसके चलते ही इसे समय से पहले ही मार्केट में लाना पड़ा।
पूरे देश में इस एडीशन की काफी डिमांड बढ़ी इसी के चलते इसके दिसंबर के संस्करण को कई बार मंगाना पड़ा था। इसका कारण था कवर पेज पर लोहान की मौजूदगी जिससे इसकी बिक्री भी काफी बढ़ गई थी। मैगजीन के संस्थापक ने ट्विटर पर लिखा है कि लोहान एक बार फिर से प्लेब्वॉय की रिकॉर्ड बिक्री में हेल्प कर सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











