लोहान को बचाएंगी उनकी मां
लिंडसे लोहान का मुश्किल वक्त उनकी छाया बन कर उनके साथ-साथ चल रहा है। नशे की लत के चलते लोहान का लास एंजेलिस के सभी नाइटक्लब्स में प्रवेश प्रतिबंधित है। उस पर हॉलीवुड लिंडसे लोहान 600,000 डॉलर के कर्ज भी में डूबी हुई हैं।
इस समय लोहान के पास करने के लिए सिर्फ दो काम बचे हैं। सोना और पार्टियों में जाना। वर्ष 2007 से तीन बार पुनर्वास केंद्र जा चुकीं लिंडसे लोहान अगर यूं ही अपनी जिंदगी की गाड़ी खींचती रही तो बहुत जल्द वह चौथी बार पुनर्वास केंद्र पहुंच जाएंगी।
लिंडसे के पिता माइकल लोहान को डर है कि खराब जीवनशैली के चलते लिंडसे कहीं अगली मर्लिन मुनरो या एना निकोल स्मिथ ना बन जाएं। इस बीच लिंडसे की मां डीना, माइकल को अपनी बेटियों लिंडसे और एली से दूर रखने के लिए अदालत का आदेश लेने की योजना बना रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
