लिंडसे का ड्रामा: नाइट क्लब में झगड़ा

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक लिंडसे ने कथित तौर पर अपना ड्रिंक एरॉन वोरॉस की महिला मित्र जेसिका स्टैम पर फेंक दिया था। लिंडसे का कहना है कि एरॉन उनके पूर्व पुरुष मित्र हैं।
पढ़ें- बॉलीवुड की चटपटी खबरें
एक सूत्र ने बताया कि लिंडसे डीजे के नजदीक बैठना चाहती थीं, लेकिन उन्होंने कहा कि वह एरॉन के साथ नहीं बैठना चाहती थीं। लिंडसे ने कहा कि वो अपने पूर्व मित्र के नजदीक नहीं बैठना चाहतीं थीं। इसी बात पर झगड़ा हो गया।
सूत्र ने बताया कि इसके बाद लिंडसे ने जेसिका के चेहरे पर एक ड्रिंक फेंका और उन्हें वहां से हटाने की मांग की लेकिन क्लब अधिकारियों ने ऐसा करने से मना कर दिया। कुछ समय बाद लिंडसे वहां से चली गईं। खास बात यह है कि अंत में मीडिया से एरॉन ने कहा है कि वह लिंडसे को जानते तक नहीं। कुल मिलाकर इसे आप लोहान का एक नया ड्रामा कह सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications