जेल में नए दोस्त बना रहीं लोहान

वैसे लिंडसे ने अच्छा काम किया क्योंकि जेल में लिंडसे का आना जाना लगा रहता है। अगर अगली बार लिंडसे को जेल जाना पड़ा तो वहां पहले से उनके कुछ दोस्त होंगे जिससे लिंडसे को अकेलापन महसूस नहीं होगा।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक 24 वर्षीय अभिनेत्री कैलीफोर्निया के लीनवुड में एक जेल में 20 जुलाई से ही अपनी सजा काट रही हैं। जेल में आने के बाद उन्होंने कैदियों को मित्र बनाना शुरू कर दिया है।
लोहान के वकील शान चैपमेन हुले ने कहा,"वह जेल में कुछ मित्र बनाकर अच्छा काम कर रही हैं।" गौरतलब है कि लिंड्से लोहान की 90 दिनों की सजा को कम कर 14 दिन तक कर दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications