लोहान के घर पर चोरी, मित्र पर संदेह

By Staff

Lindsay Lohan
हॉलीवुड गायिका और अभिनेत्री लिंडसे लोहान ने लास एंजेलिस स्थित उनके घर में हाल ही में हुई चोरी के एक मामले में अपने एक पुराने मित्र का हाथ होने का संदेह जताया है।

वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक घटना से परेशान लोहान ने अपने ट्विटर ब्लॉग यह आरोप लगाया है।

ब्लॉग पर एक मित्र ने उन्हें लिखा था कि वह बहुत भाग्यशाली हैं क्योंकि उनके कम्प्यूटर को नहीं चुराया गया। इस पर लोहान ने प्रतिक्रिया दी: "मैं कैसे मान लूं कि यह लूट नहीं है। इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी नहीं हुई है.. कुछ ऐसी चीजें गायब हुई हैं जिनके संबंध में एक पूर्व मित्र को ही पता था कि वे मेरे लिए कितनी महत्वपूर्ण हैं।"

23 वर्षीय अभिनेत्री पिछले सप्ताहांत में जब अपने घर लौटीं तो उनके कई जूते-चप्पल, बैग और आभूषण गायब थे। खबर है कि गायब हुए सामान में उनके कुछ ऐसे विडियो और तस्वीरें भी शामिल हैं, जिनके सार्वजनिक होने पर लोहान को शर्मिदगी झेलनी पड़ सकती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X