फिर चर्चा में लिंडसे लोहान

पढ़ें - सामंथा से क्यों अलग हुईं लोहान
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' ने लोहान के हवाले से कहा है, "मैं ठीक-ठाक हूं..मैं काम कर रही हूं और स्वस्थ हूं।" खबर थी कि लिंडसे की हालात इतनी खराब हैं कि "अगर उन्हें जल्द मदद न मिली, तो वह मर जाएंगी।"
हॉलीवुड की गलियारों से ये सूचना मिली थी कि लिंडसे के ऐटीट्यूड से उनके परिजन एक बार फिर चिंतित हैं। ये सूचना लोहान के एक करीबी सूत्र से मिली थी। उनके करीबी संबंधी का कहना था कि लिंडसे के व्यवहार से ऐसा लगता है कि वह फिर से ड्रग्स लेना शुरू कर सकती हैं।
अभी कुछ ही दिन पहले लोहान लास एंजेलिस में केक्टस की झाड़ियों में गिर जाने की वजह से सुर्खियों में थीं। लोहान ने बताया था कि वह अपनी ऊंची एड़ी के सेंडिल और पैपराजियों द्वारा पीछा किए डजाने के कारण कंटीली झाड़ियों पर गिर गयीं थीं।


Click it and Unblock the Notifications