छुप कर रो रहीं थी लोहान

वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक लोहान ने पिछले सप्ताह ही ट्विटर पर लिखा था कि उनके पिता ने उनकी मां को धमकी दी है कि यदि वह उन्हें छोड़कर गईं तो वह उन्हें मार डालेंगे।
अभिनेत्री का कहना है, "वह लंबे समय तक उनके साथ रहने के लिए स्वयं को दोष देती हैं, मैं उन्हें घर छोड़कर जाने से रोकती हूं क्योंकि मेरे पिता धमकी देते हैं कि यदि वह घर छोड़कर गईं तो वह उन्हें मार डालेंगे। यह बहुत दु:ख की बात है कि मैं सभी को यह बता रही हूं लेकिन वर्षों से माइकल सीनियर के साथ मेरा कोई वास्तविक संबंध नहीं है। यही सच है।" लोहान के पिता ने इन आरोपों का खंडन किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications