कर्ज में डूबीं लिंडसे लोहान!

वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक एक सूत्र ने बताया, "लिंडसे पर क्रेडिट कार्ड कंपनियों के 600,000 डॉलर बकाया हैं। उनका एक क्रेडिट कार्ड निरस्त कर दिया गया है, आगे चलकर उनके सभी क्रेडिट कार्ड निरस्त किए जा सकते हैं।"
सूत्र ने बताया, "एक क्रेडिट कार्ड कंपनी लिंडसे के लिए एक भुगतान योजना बनाने के संबंध में बात कर रही है लेकिन यदि लिंडसे के पास कमाई का कोई जरिया नहीं है और वह भुगतान नहीं कर सकती हैं। ऐसे में कंपनी उन पर मुकदमा दायर करेगी।"


Click it and Unblock the Notifications