लिंडसे लोहान के पिता खुश हुए

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार लोहान और सामंथा ने पिछले कुछ दिन शांति से बिताए हैं। लोहान के पिता माइकल को यह देख हैरानी हुई कि उनकी बेटी ने एक पारिवारिक आयोजन छोड़ सामंथा के साथ रहने का फैसला किया। उन्हें अपने भाई के पास जाना था लेकिन वह अपने घर लौट गईं।
माइकल पहले अपनी बेटी और सामंथा के रिश्तों से नाखुश थे लेकिन अब लगता है कि उनके विचारों में खुलापन आ गया है।
उन्होंने कहा, "मुझे खुशी है कि लोहान लंदन में हैं। सामंथा अपना काम कर रही हैं और वह अपना और उनमें कोई समस्या नहीं है।"


Click it and Unblock the Notifications











