लोगो की आलोचना फिर भी फैशन
जब लिंडसे ने अपना पहला फैशन डिजाइनर परिधान पेश किया तो उन्हें लोगो की अलोचना मिली लेकिन फिर भी वे इस मैदान में जुटी पड़ी है।
हॉलीवुड अभिनेत्री लिंडसे लोहान जब से फैशन डिजाइनर बनी हैं, उन्हें अलग-अलग फैशन शो में अपने वस्त्रों को प्रदर्शित करने में मजा आने लगा है। इस सिलसिले में लोहान अब जनवरी में पेरिस फैशन वीक की तैयारियों में जुट गई हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' ने लोहान के हवाले से लिखा है, "मैं पेरिस फैशन वीक की तैयारियां कर रही हूं। यह अगले साल जनवरी में है। मैं सोच रही थी कि यह मार्च में होगा लेकिन अब मुझे पेरिस जाना पड़ रहा है। मैं अभी सीखने की प्रक्रिया में हूं।"
'मीन गर्ल्स' जैसी चर्चित फिल्म में काम कर चुकीं लोहान को फैशन हाउस एमैनुएल उन्गारो ने इस साल सितंबर में अपने कला सलाहकार के तौर पर नियुक्त किया था।


Click it and Unblock the Notifications











