फैशन बिजनेस बढाएंगी लिंडसे
हॉलीवुड अभिनेत्री और गायिका लिंडसे लोहान अपने फैशननेबल वस्त्र संग्रह को विस्तृत करना चाहती हैं। उन्होंने 2008 में लेगिंग्स डिजायन करना शुरू किया था। अब वह नए वस्त्र और उनसे जुड़ी सामग्रियां डिजाइन कर अपना फैशन संग्रह बढ़ाने की योजना बना रही हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक 2010 के विंटर सीसन में वह अपना पूरा कलेक्शन पेश करेंगी। लोहान 2011 तक अपने संग्रह में हैंडबैग्स, जूते, गहने और सौंदर्य प्रसाधन भी शामिल करेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
actress अभिनेत्री गायिका फैशन लिंडसे लोहान सेलेब्रिटी हॉलीवुड celebrity fashion hollywood lindsay lohan singer


Click it and Unblock the Notifications