अपने नाम के इस्तेमाल पर भड़कीं लोहान

समाचार पत्र 'न्यूयार्क पोस्ट' के मुताबिक 23 वर्षीय लोहान का आरोप है कि एक कंपनी के विज्ञापन में लिंडसे नाम की एक बच्ची को 'मिल्कहोलिक' बताया गया है। लोहान कहती हैं कि कंपनी ने उनके नाम का इस्तेमाल कर उनके अधिकारों का हनन किया है। फरवरी में फुटबॉल लीग 'सुपर बाउल' के प्रसारण के दौरान ही इस विज्ञापन का प्रसारण भी शुरू हुआ था।
हालांकि इस विज्ञापन को बनाने वाली विज्ञापन एजेंसी ने लोहान का नाम इस्तेमाल करने की बात से इंकार किया है। कंपनी का कहना है कि इसमें उसने केवल बच्चों के एक लोकप्रिय नाम का इस्तेमाल किया गया है। फिल्मों में तो लिंडसे को कुछ खास करने को मिल नहीं रहा अब देखते हैं वो ये जंग जीत पाती हैं या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











