'लिंडसे की एक साल में मौत हो सकती है'

माइकल ने 'ग्राजीया' पत्रिका से कहा, "उन्हें लंबे समय तक सुधार की आवश्यकता है। मुझे कुछ बहुत बुरा होने का डर है। उनके करीबी मित्रों एल्विस, अन्ना निकोल स्मिथ, हीथ लेडजर को देखिए। कौन जानता है- यह एक साल, एक महीना, एक सप्ताह हो सकता है।"
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक लिंडसे ने पिता के लगाए हुए नशे के आरोपों को नकार दिया है।
उन्होंने कहा, "मैं बहुत दु:खी हूं। मेरे पिता को मुझसे बात करने के लिए प्रेस के इस्तेमाल की क्या आवश्यकता थी। मैं अपने पिता से बात नहीं कर रही हूं यहां तक कि उनके डर और पिछले कुछ महीनों के दौरान आए संदेशों की प्रतिक्रिया भी नहीं दे रही हूं। उन्हें ऐसा करने की बजाए वास्तविक पिता बनना चाहिए था।"


Click it and Unblock the Notifications