लिंडसे क्यों हुईं हिंसक ?

वेबसाइट 'डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक लोहान अपनी 16 वर्षीय बहन एलियाना के साथ कैरेबियाई द्वीप सेंट बार्ट्स के पास समुद्र में एक नौका पर छुट्टियां मना रही थीं। रात में दोनों बहनें मौज-मस्ती के लिए एक नाइटक्लब में गईं। इसी दौरान एक व्यक्ति उनकी बहन के काफी करीब आ गया। लोहान को यह बात नागवार गुजरी और उन्होंने उस व्यक्ति को जोरदार घूंसा जड़ दिया।
एक सूत्र के मुताबिक, "लोहान ने उस आदमी को बार-बार अपनी बहन से दूर रहने की हिदायत दी। लेकिन जब वह नहीं माना, तब लोहान ने उसके मुंह पर एक जोरदार घूंसा जड़ दिया। लोहान के सुरक्षाकर्मियों ने इस झगड़े को खत्म किया और दोनों बहनें नाव पर लौट गईं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications