लिंडसे लोहान को मिली बेल

जज के प्रवक्ता स्टीव व्हिटमोर ने मीडिया को बताया था कि लोहान नशे के दो परीक्षणों में असफल रही हैं और उन्होंने अपनी परिवीक्षा अवधि का उल्लंघन किया है इसलिए उन्हें 30 दिन की कैद हो सकती है। वैसे बाद में पता चला है कि लोहान को लिनवुड के सुधारगृह से 10 घंटे के भीतर ही रिहा किया जा चुका था।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक लोहान के वकील चैपमैन होली ने जज एल्डेन एस. फॉक्स से अपील की थी कि उन्हें बिना जमानत के 22 अक्टूबर तक जेल में रखा जाए।बाद में लोहान शुक्रवार रात 300,000 डॉलर की जमानत पर रिहा कर दी गईं।


Click it and Unblock the Notifications