सजा के खिलाफ अपील करेंगी लिंडसे

अदालत की निगरानी अवधि की शर्तो का उल्लंघन करके शराब पीने के कारण मिली लिंडसे को पिछले हफ्ते ही 90 दिन की जेल की सजा सुनाई गई थी। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार स्टार अभिनेत्री जेल में समय बिताने को लेकर भयभीत हैं। लोहान के वकील ने न्यायाधीश मार्शा रेवल के सामने अपील करने का नोटिस दायर किया है और कैलीफोर्निया के कानून के निरीक्षण अवधि के दौरान हुई चूक में जमानत दी जा सकती है।
इसमें कहा गया कि न्यायाधीश रेवल लोहान को जमानत देने पर बाध्य होंगी और लोहान को उनके सामने पेश भी नहीं होना होगा। लोहान को मंगलवार को एक मामले में सजा सुनाई गई। उनको तीन महीने अभी पुनर्वास में भी बिताने होंगे।


Click it and Unblock the Notifications











