पिता से मिलने के लिए तैयार लिंडसे लोहान
अभिनेत्री लिंडसे लोहान अपने पिता माइकल लोहान को पुनर्वास केंद्र आकर उनसे मिलने की इजाजत देने का मन बना रही हैं। वह अपने पिता द्वारा उनसे मुलाकात के लिए सार्वजनिक रूप से बार-बार किए जा रहे अनुरोध से तंग आ गई हैं।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट युके' के मुताबिक एक सूत्र ने बताया कि लिंडसे ने अपनी मां डीना से कहा है, "उन्हें एक बार मुझे देखने की इजाजत दे देनी चाहिए। इसके बाद वह चले जाएंगे और यह सब रुक जाएगा।"
इन दिनों कैलीफोर्निया के बेट्टी फोर्ड चिकित्सालय में लिंडसे का नशे से छुटकारे के लिए इलाज चल रहा है। वह तीन जनवरी तक पुनर्वास केंद्र में रहेंगी।
actress america अभिनेत्री अमेरिका पिता मां लिंडसे लोहान हॉलीवुड father hollywood lindsay lohan mother


Click it and Unblock the Notifications
