सुनहरा विग लगाकर पहुंची लिली
ब्रिटिश पॉप स्टार लिली एलेन सुनहरा विग लगाकर अपने पूर्व प्रेमी सेब चीव से रात्रिभोज पर मिलने पहुंचीं।
वेबसाइट डेलीमेल डॉट को डॉट यूके के मुताबिक इस मुलाकात के दौरान एलेन ने हिप्पी स्टाइल पारदर्शी टॉप और काले रंग की सिल्की पैंट पहन रखी थी। उनकी हाथों में नारंगी रंग का बैग भी था।
एलेन लगभग ढाई वर्षो के बाद चीव के साथ देखी गईं। दोनों अभी भी अच्छे मित्र हैं और अक्सर बुरे दिनों के साथी रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











